Anurag Dobhal की हालत में सुधार, ICU से वॉर्ड में शिफ्ट

Anurag Dobhal की हालत में सुधार, ICU से वॉर्ड में शिफ्ट

देहरादून: यूट्यूबर और Bigg Boss 17 फेम Anurag Dobhal की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती अनुराग अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और उन्हें आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

अनुराग के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि वह अब पहले से बेहतर हैं। मैनेजर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम 24 घंटे उनके साथ हैं। उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करें।”

इससे पहले मैनेजर ने जानकारी दी थी कि अनुराग को फ्रैक्चर के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और किसी भी तरह की गलत खबर न फैलाने की अपील भी की। मैनेजर के अनुसार अनुराग की पत्नी रितिका और करीबी दोस्त भी लगातार उनके साथ मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि 7 मार्च को Anurag Dobhal दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव आए थे। इस दौरान वह भावनात्मक रूप से परेशान नजर आए और अपनी यात्रा को “फाइनल ड्राइव” बताया। इसी दौरान उनकी एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कई फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज किया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और परिजन व दोस्त उनकी देखभाल कर रहे हैं।

मैनेजर ने फैंस से अपील की है कि इस समय अफवाहों से बचें और अनुराग की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।