चमोली की बेटी आंचल फर्स्वाण ने जीता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब

चमोली की बेटी आंचल फर्स्वाण ने जीता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब

देहरादून: Femina Miss India Uttarakhand 2026 के ग्रैंड फिनाले में चमोली की Aanchal Farswan ने शानदार जीत हासिल करते हुए ताज अपने नाम कर लिया। शनिवार को कैंट रोड स्थित Centrio Mall के स्काई डेक में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर से आई 21 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। अंत में आंचल फर्स्वाण ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। अब वे Femina Miss India में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसका आयोजन Mumbai में होगा।

साधारण परिवार से राष्ट्रीय मंच तक का सफर

आंचल फर्स्वाण मूल रूप से Chamoli जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के किरुली गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के रायपुर में निवास करता है। आंचल फिलहाल फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके दादा भी सेना में सूबेदार रह चुके थे।

आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सब-टाइटल विजेताओं की सूची

  • मिस रैंप वॉक – दीपिका लखेड़ा
  • मिस ग्लोइंग स्किन – रचना रावत
  • मिस कॉन्जिनियल – सौम्या जोशी
  • मिस टैलेंटेड – वैष्णवी लोहानी
  • मिस ब्यूटीफुल स्माइल – खुशबू बेनीवाल
  • मिस ब्यूटीफुल आईज – प्रिंसिया चुफाल
  • मिस फोटोजेनिक – आंचल फर्स्वाण
  • मिस रेडिएंट पर्सनैलिटी – सिद्धि भट्ट

अब सबकी नजरें मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां आंचल से उत्तराखंड को बड़ा खिताब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।