देहरादून, 27 मार्च। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी (Graphic Era Deemed to be University) ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब को परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories – NABL) से मान्यता मिल गई है, जिससे अब यहां सड़कों, पुलों और इमारतों में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की प्रमाणित जांच की जा सकेगी।
एनएबीएल (NABL) द्वारा दी गई यह मान्यता विश्वविद्यालय की लैब की उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाण मानी जा रही है। इस उपलब्धि के तहत लैब को ISO/IEC 17025:2017 मानक के अनुरूप प्रमाणित किया गया है, जो टेस्टिंग और कैलिब्रेशन लैब्स की क्षमता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानक है।
अब ग्राफिक एरा की यह अत्याधुनिक लैब सरकारी विभागों, निजी कंपनियों और विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्रमाणित परीक्षण सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यहां कंक्रीट, मिट्टी, स्टील, सीमेंट, ईंट, एग्रीगेट्स और बिट्यूमेन जैसी निर्माण सामग्री की जांच आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों के जरिए की जा सकेगी। साथ ही, लैब में नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (Non-destructive Testing NDT) की सुविधा भी मौजूद है, जिससे संरचनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी गुणवत्ता का आकलन किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मान्यता से न केवल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह उपलब्धि उसकी शोध उत्कृष्टता और उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी का परिणाम है। इससे छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकसित कर सकेंगे।
Related posts:
- ग्राफिक एरा पांचवीं बार देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों में शामिल
- ग्राफिक एरा को एमबीबीएस की 150 सीटें मिली
- ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास, एनएबीएच मानकों पर खरा उतर कर पहुंचा टॉप पर
- लक्ष्य सेन की जीत पर ग्राफिक एरा में जश्न
- ग्राफिक एरा में डीजे एक्सॉन व जैरी का धमाल, जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए सपने देखना बहुत जरूरी- डॉ० घनशाला
- ग्राफिक एरा देश के टॉप 50 विश्वविद्यालयों में शामिल, लगातार छठी बार शीर्ष सौ की सूची में