पिथौरागढ़/नारायण नगर, 17 मार्च 2026। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर और निबंध दोनों श्रेणियों में उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। निर्णायक मंडल में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शुभम सिंह तथा हिंदी विभाग के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. टीका, डॉ. मनीष और डॉ. कुंदन शामिल रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में मुहम्मद अनश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जितेंद्र राम द्वितीय और धर्मेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, “सर सी.वी. रमन – परिचय तथा उपलब्धियाँ” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी मुहम्मद अनश ने पहला स्थान हासिल किया। नवीन राम दूसरे और दिव्यांशु तीसरे स्थान पर रहे।
इसी क्रम में जंतु विज्ञान विभाग परिषद द्वारा भी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “COVID-19” रखा गया, जिसमें स्नेहा बिष्ट प्रथम, हिमानी जोशी द्वितीय और मीनाक्षी बोरा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं “भारत में सर्वाइकल कैंसर की स्थिति और HPV वैक्सीन की भूमिका” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा बिष्ट द्वितीय और डिम्पल भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रमों की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारते हैं और समाज के प्रति उनकी समझ को विकसित करते हैं।
प्राचार्या ने आयोजन में योगदान देने वाले सभी प्राध्यापकों, विशेषकर डॉ. रविंद्र कुमार और अन्य विभागीय शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर वातावरण में हुआ।
Related posts:
- कोटद्वार महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- महाविद्यालय सोमेश्वर में प्रेमचंद जयंती पर कथा सम्राट का भावपूर्ण स्मरण
- स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के वार्षिकोत्सव की रंगारंग शुरुआत
- महाविद्यालय कोटद्वार का पुरस्कार वितरण समारोह, वार्षिक पत्रिका वातायन का विमोचन
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या, समर्पण और भावनाओं के संदेशों के साथ अमृत महोत्सव का समापन