देहरादून। नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 14 और 15 अप्रैल को कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन
शिमला बाईपास तिराहा – नयागांव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट के रास्ते गंतव्य तक जा सकेंगे।
रिस्पना पुल – जोगीवाला – लालतप्पड़ – रायवाला – हरिद्वार होकर आगे बढ़ सकते हैं।
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ रूट
शिमला बाईपास तिराहा – नयागांव रोड – धर्मावाला चौक – शाकुंभरी देवी – छुटमलपुर मार्ग से आवाजाही होगी।
दिल्ली/सहारनपुर से देहरादून–मसूरी आने वाले वाहन
छुटमलपुर – बेहट – धर्मावाला चौक – प्रेमनगर – ठाकुरपुर हाईवे – प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक के जरिए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
15 अप्रैल को यह मार्ग रहेगा पूरी तरह बंद
15 अप्रैल को वीवीआईपी मूवमेंट के चलते रुड़की से भगवानपुर होते हुए देहरादून आने-जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन को इस रूट से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।