पिथौरागढ़। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 2026 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी नियमित रूप से जांचते रहें।
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
• 01 और 02 जून 2026 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं)
• 03 और 04 जून 2026 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
• 05 और 08 जून 2026 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
• 09, 10 और 12 जून 2026 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), सोल्जर टेक्निकल (NA), महिला मिलिट्री पुलिस एवं अग्निवीर क्लर्क/SKT
• 11 जून 2026 – JCO RT, सिपाही फार्मा एवं हवलदार (शिक्षा)
भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तराखंड समेत देशभर के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।