NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, शुभम खैरनार हिरासत में

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, शुभम खैरनार हिरासत में

नई दिल्ली। Central Bureau of Investigation ने कथित NEET UG 2026 Examination पेपर लीक मामले में जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुभम खैरनार को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के नासिक से उसे पकड़ा, जिसके बाद सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने मामले की व्यापक जांच सीबीआई को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामले में एक नया खुलासा महाराष्ट्र के लातूर से हुआ है। यहां एक अभिभावक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि एक निजी कोचिंग संस्थान ने परीक्षा से पहले ऐसा मॉक टेस्ट कराया था, जिसमें शामिल 42 सवाल वास्तविक नीट परीक्षा से मेल खाते थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमोल तांबे ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

इससे पहले राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच के दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं जयपुर से कथित मास्टरमाइंड मनीष को गिरफ्तार किया गया। 7 मई को सीकर के करियर काउंसलर राकेश कुमार समेत पांच लोगों को देहरादून से पकड़ा गया था, जबकि अगले दिन चार नीट अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई की टीम जयपुर पहुंचकर राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए करीब दो दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, कई लोगों ने पैसे लेकर कथित “गेस पेपर” बेचे थे, जिनमें से कई प्रश्न वास्तविक परीक्षा में पूछे गए।

उधर, Rajasthan Pradesh Congress Committee ने मामले को लेकर राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मामले के सामने आने के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।