उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित, 9-10 मई की परीक्षाएं अगली सूचना तक टली

उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित, 9-10 मई की परीक्षाएं अगली सूचना तक टली

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या: A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025, दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 के क्रम में “उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025” के अंतर्गत दिनांक 09 मई, 2026 (शनिवार) को निर्धारित प्रवक्ता भौतिक शास्त्र एवं दिनांक 10 मई, 2026 (रविवार) को निर्धारित प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) मा० आयोग द्वारा दिनांक 04 मई, 2026 को लिये गये निर्णय के क्रम में अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। प्रवक्ता के उक्त पदों हेतु नवीन परीक्षा तिथि की सूचना पृथक से विज्ञप्ति द्वारा प्रदान की जायेगी।