राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्राचार्य की अध्यक्षता में हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
नमामि गंगे नोडल डॉ सुबोध कुमार ने हरेला एवं पर्यावरण बचाओ से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं इत्यादि संपन्न कराई। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी हरेला और पर्यावरण से संबंधित सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए हरेला उत्सव को धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं डॉ आदिल,डॉ इलियास, डॉ संजीव, डॉ अमित एवं अर्जुन कुमार ने कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।