श्रीनगर। गढ़वाल विवि के नाम पर फर्जी अंकतालिकाएं और डिग्रियां तैयार कर रोजगार प्राप्त करने के प्रयास का श्रीनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद किए हैं। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाली श्रीनगर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते 25 मार्च 2026 को विवि के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि देवांश पाण्डेय एवं अन्य व्यक्तियों ने विवि के नाम, अंकतालिकाओं, उपाधि प्रारूपों, मोहरों और संबंधित अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उन्हें वास्तविक बताकर विभिन्न स्थानों पर इस्तेमाल किया।
कोतवाली श्रीनगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी देवांश पाण्डेय (20) पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय, निवासी करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून व हाल निवासी चकतुनवाला, रायपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से कई फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज बरामद किएं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई, और संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। टीम में एसआई प्रमोद कुमार, महिला एसआई पुष्पा राणा, एचसी हरदयाल सिंह थे।
हेडिंग बना