सीतापुर। राष्ट्रीय रूद्र वीर सेना ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अंबुज पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से की गई है। इससे पहले अंबुज पांडे सीतापुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री कृष्ण मुरारी ने अंबुज पांडे को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई बांटी और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अंबुज पांडे के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ संगठन का विस्तार भी तेजी से होगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में समय-समय पर नेतृत्व परिवर्तन से नई ऊर्जा मिलती है और संगठन को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। अंबुज पांडे के क्षेत्र में आगमन पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जगदीश कुमार, सुनील, प्रवीण कुमार, डॉ. मनोज कमल, रवि, जागेश्वर, पूरन सिंह, जोधा लाल सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।