PNB में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें आवेदन

PNB में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


भर्ती के तहत उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संभावित ऑनलाइन परीक्षा अगस्त/सितंबर 2026 में आयोजित हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही स्नातक के बाद किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव क्लर्क या अधिकारी के रूप में होना चाहिए।

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी
उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेगा, उसे वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य होगा।

वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC) समेत बैंक की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (यदि लागू हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD: ₹59
सामान्य/OBC/EWS व अन्य: ₹1,180
इच्छुक अभ्यर्थी PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।