देहरादून, 1 सितंबर। ग्राफिक एरा में विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए लगा अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज का मेला।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज ग्लोबल कनेक्ट 2026 के तहत छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इटली, आयरलैंड और जर्मनी की 18 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने भाग लिया। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थैम्प्टन समेत अन्य यूनिवर्सिटीज शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम, समर एवं विंटर इंटर्नशिप, मास्टर्स कोर्स और भाषा सीखने के विशेष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स के डिपार्टमेंट ने किया।