अहमदाबाद: 2026 विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला के तीसरे चरण में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय पैरा तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया।
हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने जीता स्वर्ण
पैरा रिकर्व पुरुष युगल के फाइनल में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने स्लोवाकिया को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने लगातार तीसरी बार विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया।
महिला युगल में रजत पदक
पैरा महिला रिकर्व युगल के फाइनल में पूजा जत्यान और भावना चौधरी को चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वहीं, पुरुष युगल मुकाबले में तोमर कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने इराक के अलदावोद अनवर और कादिम अब्बास को 152-139 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी में देश की मजबूत स्थिति को सामने रखा है। दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार अभियान पूरा किया।