नीरू ढांडा ने दिलाया भारत को 5वां गोल्ड, ट्रैप शूटिंग में रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने दिलाया भारत को 5वां गोल्ड, ट्रैप शूटिंग में रचा इतिहास

नागोया: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को शूटिंग में बड़ा कामयाबी मिली। हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने साधे और एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की सुन युनोंग ने 26 हिट के साथ रजत, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 हिट के साथ कांस्य पदक जीता।
नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया था। भारतीय टीम ने 328 का स्कोर किया था, जबकि चीन ने 346 के साथ स्वर्ण और कुवैत ने 325 के साथ कांस्य पदक जीता।

नीरू के स्वर्ण के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत का स्वर्ण पदकों का आंकड़ा 5 हो गया है। नीरू का व्यक्तिगत ट्रैप स्वर्ण भारत के लिए इस खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण भी है। इससे पहले भारत के स्वर्ण पदक टीम या युगल स्पर्धाओं में आए थे।
नीरू की इस उपलब्धि ने भारतीय शूटिंग के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। वह इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रैप शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अब एशियन गेम्स के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।


नीरू