देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
देव व्रत जोशी को हरिद्वार भेजा गया
आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 DSP की तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों और इकाइयों में तैनाती दी गई है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी और अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर भेजा गया है।
इसके अलावा लव शर्मा और समीरण भट्ट को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आवंटित पद और स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।