रेनबो न्यूज़ इंडिया* 6 मई 2022
उत्तराखंड राज्य में चंपावत विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। जिसकी तैयारियों में प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जुटे हुए हैं।
चम्पावत उप चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंपावत उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि उपचुनाव घोषित होते ही कांग्रेस को एक झटका भी लगा है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने अपने पुत्र के साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।