उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के थल, तेजम, अस्कोट, नाचनी, बंगापानी आदि क्षेत्रों में लोग भूकंप के झटके लगते ही अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।
भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना नहीं मिली है।