12 अक्टूबर * रेनबो न्यूज़
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी एस मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का अध्यक्ष बनाया है. पेपर लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष एस. राजू ने त्यागपत्र दे दिया था. जिसके बाद से अध्यक्ष का पद लगातार खाली चल रहा
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने रिटायर आईपीएस अधिकारी जीएस मर्तोलिया (Retired IPS officer GS Martolia) को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि पांच अगस्त को स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा में नकल और पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) मामले में आयोग के अध्यक्ष एस. राजू ने त्यागपत्र दे दिया था. जिसके बाद से अध्यक्ष का पद लगातार खाली चल रहा था. ऐसे में सरकार ने जीएस मर्तोलिया को UKSSSC की कमान सौंपी है.