राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में दिनांक 21 अगस्त को “नेट परीक्षा: विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शिक्षक बनने की योग्यता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं ‘करियर एंड प्लेसमेंट सेल’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
आयोजित कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक (जंतु विज्ञान) मोहम्मद आदिल कुरैशी रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नेट का फॉर्म भरने से लेकर, परीक्षा का स्वरूप एवं तैयारी के साथ ही परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने मोहम्मद आदिल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यशाला में डॉ० लीना पुंडीर, डॉ० प्रतीक गोयल एवं डॉ० रंजू उनियाल मौजूद रहे।