ग्राफिक एरा में जटिल सिस्ट का सफल इलाज…

ग्राफिक एरा में जटिल सिस्ट का सफल इलाज…

देहरादून, 06 मई। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने युवती के युटेरस से ओपन लेज़र के जरिए 30 सेंटीमीटर की गांठ निकालने में सफलता पाई है।

रुड़की में रहने वाली यह युवती लंबे समय से पेट में सूजन और असहजता से परेशान थी। जांच में उसके युटेरस में 30 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया गया जिसमें लगभग तीन लीटर द्रव भरा था।

ग्राफिक एरा अस्पताल की कंसलटेंट गाइनेकोलॉजिस्ट व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिव्या मिश्रा ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के दौरान 30 सेंटीमीटर बड़े सिस्ट के साथ दाईं ओर मौजूद 5 सेमी और 7 सेंमी के दो अन्य सिस्ट भी सफलतापूर्वक निकले। विशेष सावधानी रखते हुए स्वास्थ्य युटेरस को सुरक्षित रखा गया जो मरीज के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सर्जरी में मरीज को कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव हुआ। बहुत जल्द चलने फिरने लगी और मात्र 48 घंटे में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दी गई।