बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- चारधाम यात्रा परम कल्याण का मार्ग

बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- चारधाम यात्रा परम कल्याण का मार्ग

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, कवि और लेखक Ashutosh Rana आज Badrinath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को आध्यात्मिक शांति और परम कल्याण का मार्ग बताया।

आशुतोष राणा ने कहा कि पवित्र मास में चारधाम यात्रा करना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने बदरीनाथ धाम में दर्शन के अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यहां का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष ऊर्जा और सुकून प्रदान करता है।

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। अभिनेता ने कहा कि भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद यात्रा संचालन बेहद व्यवस्थित और सुचारु ढंग से किया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं और भगवान के बीच किसी बाधा की तरह नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव के कारण यात्रियों को शांतिपूर्ण और सहज तरीके से दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।