नई दिल्ली। NEET पेपर लीक 2026 मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि इस केस की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर दोषियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करना है।
युवाओं का भविष्य सरकार की प्राथमिकता: पीएम मोदी
इससे पहले मंगलवार को हुई एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक फैसले होंगे, सरकार उन्हें लेने से पीछे नहीं हटेगी।
विपक्ष लगातार बना रहा है दबाव
NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच सरकार के फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराने के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।