AIIMS समेत 27 अस्पतालों में 2218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

AIIMS समेत 27 अस्पतालों में 2218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-11) के तहत 2218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती AIIMS दिल्ली, AIIMS पटना, AIIMS कल्याणी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML), ESIC नई दिल्ली, CIP रांची सहित देश के 27 प्रमुख अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए की जाएगी।

योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • भारतीय/राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त B.Sc. Nursing (Hons.) / B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing तथा नर्स/मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण।
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा के साथ भारतीय/राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और 50 बेड या उससे अधिक वाले अस्पताल में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी: ₹3000
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस: ₹2400
  • PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया

भर्ती दो चरणों में आयोजित होगी:

  1. NORCET Stage-I (Prelims) – 100 अंकों की क्वालिफाइंग परीक्षा।
  2. NORCET Stage-II (Mains) – 160 प्रश्न, 160 अंक, 180 मिनट की परीक्षा। इसमें 1/3 निगेटिव मार्किंग होगी।

अंतिम चयन Stage-II और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे)
  • NOC जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
  • एप्लिकेशन स्टेटस: 24 अगस्त 2026
  • एग्जाम सिटी स्लिप: 3 सितंबर 2026
  • एडमिट कार्ड: 9 सितंबर 2026
  • Stage-I परीक्षा: 12 सितंबर 2026
  • Stage-II परीक्षा: 30 सितंबर 2026

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे लेवल-7 में होगी। वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार) होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, मेडिकल और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।