माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हें पर्वतारोहियों से मिले CM धामी, रियांश और प्रिशा को दी बधाई

माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हें पर्वतारोहियों से मिले CM धामी, रियांश और प्रिशा को दी बधाई

देहरादून: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नन्हें पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना दोनों बच्चों के साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रियांश और प्रिशा ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रियांश पंत और प्रिशा रावत की सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने दोनों नन्हें पर्वतारोहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है।

माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड की पर्वतारोहण परंपरा और युवा प्रतिभाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।