देहरादून: जिला पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने 19 उपनिरीक्षकों (SI) और 3 अपर उपनिरीक्षकों (ASI) समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
