ग्राफिक एरा और आईआईटी रुड़की के बीच शोध सहयोग के लिए एमओयू

ग्राफिक एरा और आईआईटी रुड़की के बीच शोध सहयोग के लिए एमओयू

देहरादून, 13 नवंबर। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने आईआईटी रुड़की के साथ शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया है।

इस एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह और आईआईटी रुड़की की ओर से डीन प्रो. विवेक कुमार मलिक ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान शोधार्थियों के संयुक्त मार्गदर्शन और सह-पर्यवेक्षण, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, तथा शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान पर मिलकर काम करेंगे। साथ ही संयुक्त सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों को संयुक्त शोध प्रस्ताव भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शोध सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।