संविधान दिवस पर ओंकारानंद महाविद्यालय देवप्रयाग में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

संविधान दिवस पर ओंकारानंद महाविद्यालय देवप्रयाग में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीतिक विभाग, एवं मतदाता जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का चतुर्थ एकादशीय कैंप का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया।

संविधान दिवस पर गोष्टी का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ.सोनिया कौशिक द्वारा किया गया , तथा संविधान निर्माण की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारियां छात्र छात्राओं के साथ साझा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक व्यवस्था, मूल अधिकार, और मूल कर्तव्य की जानकारी छात्र /छात्राओं के साथ साझा की ।

प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा एवं खूबसूरत संविधान हैं, जिसमें सभी देशों के संविधान की अच्छाइयों का समावेश किया गया है । हम सबको अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए तभी देश के प्रति हम अपनी सच्ची जिम्मेदारी निभा पायेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर ओम प्रकाश जी ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।