शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री को दी गयी गार्ड ऑफ़ हॉनर और फिर बुलाई पहली बैठक

शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री को दी गयी गार्ड ऑफ़ हॉनर और फिर बुलाई पहली बैठक

देहरादून। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपथ ग्रहण के पश्चात् पत्रकारों से वार्ता की। उसके पश्चात उन्होंने पहली बुलाई पहली बैठक। कैबिनेट बैठक में कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में एजेंडों के बजाये संकल्प रखे गए। जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना, कोविड नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाना, राज्य में रोजगार योजनाओं पर फोकस करना आदि कई अहम् संकल्प शामिल रहे।

उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हालांकि सरकार इस कैबिनेट की ब्रीफिंग सोमवार को 11 बजे करेंगी हालांकि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की आज की बैठक में बेरोजगारों , राज्य के युवाओं के लिए कई फैसले लिए है साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश की जरूरतों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है

मुख्यमंत्री की सपथ के पश्चात आज पुष्कर सिंह धामी को बीजापुर सेफ हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आज राजभवन परिसर में श्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, श्री बंशीधर भगत, श्री यशपाल आर्य, श्री बिशन सिंह चुफाल, श्री सुबोध उनियाल, श्री अरविन्द पांडेय, श्री गणेश जोशी, श्री धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य व स्वामी यतीश्वरानंद ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Chief Minister of Uttarakhand
पुष्कर सिंह धामी – एक परिचय

जन्म तिथि १६ सितंबर १९७५
जन्म स्थान कनालीछीना , पिथौरागढ़, उत्तराखंड
कर्म स्थान खटीमा,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड
परिवार
पिता : शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)
माता : श्रीमती बिशना देवी
पत्नी : श्रीमती गीता धामी
पुत्र : दिवाकर , प्रभाकर
शैक्षणिक जीवन
लखनऊ विश्वविद्यालय से
स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR )
स्नातक (BA ),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
सामाजिक जीवन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – ३२ वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (१० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश
राजनीतिक जीवन
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार २००२ से २००८ तक)
विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(२००१-२००२ )
उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (२०१०-२०१२ )
विधायक
खटीमा,उत्तराखंड (२०१२-२०१७ )
विधायक
खटीमा,उत्तराखंड (२०१७-२०२२ )
प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (२०१६ से अब तक)

Please share the Post to: