लड़के के पेट से डॉक्टर ने निकाला एक किलो का पत्थर, अनाथ का किया मुफ़्त में ऑपरेशन

लड़के के पेट से डॉक्टर ने निकाला एक किलो का पत्थर, अनाथ का किया मुफ़्त में ऑपरेशन

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 8 जुलाई 2021

मुंबई: डॉक्टर ने कोलकाता के 17 वर्षीय एक लड़के के मूत्राशय से करीब एक किलोग्राम वजन का पत्थर निकाला है। 30 जून को एक जटिल सर्जरी के माध्यम से नारियल के आकार वाले इस पत्थर को डॉक्टर ने निकाला है।

ईईसी नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था लड़का

दरअसल, मुंबई के डॉक्टर राजीव रेडकर ने यह पत्थर निकालकर रूबेन नामक लड़के को नया जीवन दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूबेन के जन्म के समय से ही उनके मूत्राशय में विकृत थी। रूबेन एक्सस्ट्रोफी-एपिस्पेडियास कॉम्प्लेक्स (ईईसी) नामक बीमारी से पीड़ित थे। यह ऐसी दुर्लभ बीमारी है जो करीब 100,000 में से किसी एक में पाई जाती है।

डॉक्टर्स ने बताया कि ऐसे मामलों में यह दिक्कत होती है कि मरीज का मूत्राशय सामान्य रूप से कार्य नहीं करता है। जिसके परिणामस्वरूप मूत्र रिसाव होता है। डॉक्टर राजीव रेडकर ने दूसरी बार रूबेन के जीवन को बचाया है. करीब 15 साल पहले भी डॉ० रेडकर ने रूबेन का इलाज किया था। तब उन्होंने ऑपरेशन कर पेशाब में हो रही परेशानी का इलाज किया था।

पिछले महीने डॉ० रेडकर को पीड़ित लड़के का फोन आया। मरीज को काफी दर्द था और वह पेशाब नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। 30 जून को डॉ० रेडकर ने पीड़ित लड़के का अपनी टीम के साथ सर्जरी की। सर्जरी में डॉक्टरों की टीम ने ब्लैडर से एक बड़ा कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन निकाला। जिसका वजन लगभग एक किलोग्राम निकला। साथ ही उन्होंने उसके बढ़े हुए मूत्राशय का भी ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी किडनी सुरक्षित है और ठीक से काम कर रही है।

पीड़ित अनाथ लड़के का किया मुफ़्त में ऑपरेशन

सर्जरी के बाद पीड़ित रूबेन ने आराम महसूस कर रहा हैं। बताया गया है कि लड़का अनाथ है। वह एक स्थानीय अभिभावक के साथ डॉक्टर के पास बिना पैसों के पहुंचा था। अगर इलाज नहीं कराया जाता तो यह जानलेवा साबित हो सकता था। जब अस्पताल को इस मामले के बारे में सूचित किया गया, तो उसकी जान बचाने के लिए उसका मुफ्त इलाज करने के लिए फैसला लिया गया।

Please share the Post to: