Top Banner Top Banner
हिंडोलाखाल में एक और महिला को बनाया नरभक्षी गुलदार ने निवाला, जंगल से छत-विछत शव मिला

हिंडोलाखाल में एक और महिला को बनाया नरभक्षी गुलदार ने निवाला, जंगल से छत-विछत शव मिला

हिंडोलाखाल (टि० ग०)। देवप्रयाग विधानसभा के ग्राम दुरोगी में एक और महिला को नरभक्षी गुलदार ने निवाला बनाया। यह विकासखंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में लगातार तीसरी घटना हैं।

पूर्व प्रमुख श्री मगन सिंह ने बताया की यह घटना आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की हैं। गाँव के पास ही महिला बकरी चुगाने गयी थी। साथ में पांच छह महिलाये और भी थी। साथ ही आस-पास नजदीक इलाके में और भी लोग थे। साथ की महिलाएं भी कुछ नहीं कर पायी।

अचानक से महिला पर नरभक्षी गुलदार ने हमला कर दिया। साथ की महिलाएं भी कुछ नहीं कर पायी। गले पर घाव से महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी मिली हैं कि मृत महिला का नाम गुन्द्री देवी पत्नी श्री मदन लाल, ग्राम दुरोगी हिंडोलाखाल हैं।

घटना की जानकारी पर इलाके के लोग, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार वन विभाग के साथ शूटर और लोकल शूटर भी मौके पर मौजूद हैं। लोग सावधान होकर गुलदार की खोजबीन के लिए प्रयास कर रहे हैं।

 विधानसभा के विकासखंड देवप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार का आंतक बना हुआ हैं और जनता में डर का माहोल होने के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे।
वन विभाग शीघ्र संज्ञान लेकर इस गुलदार को मारे या पिंजडे में कैद कर दे जिससे क्षेत्र मे भय का माहोल खत्म हो सके।

देवेंद्र भट्ट जिला पंचायत सदस्य जामटी ने बताया कि एसडीएम कीर्तिनगर से बात घटना से क्षेत्र कि चिंता और बजाय के बारे बताया गया और मांग कि गयी कि कम-से-कम दो शूटर और भेजे।  साथी ही उन्होंने बताया कि जब तक बाघ को मारा नहीं जाता तब तक लोग पीछे नहीं हटेंगे। अन्यथा कारवाही नहीं होने लोग उसी जगह पे धरना देने बैठ जाएंगे जहां पे उस महिला को बाघ ने अपना निवाला बनाया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email