राज विहार देहरादून में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण और नवीन सोकपिट निर्माण कार्यक्रम आयोजित

राज विहार देहरादून में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण और नवीन सोकपिट निर्माण कार्यक्रम आयोजित

"नवीन सोकपिट एवं सड़क उच्चीकरण उद्घाटन तथा वन महोत्सव के अंतर्गत राज विहार देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया"

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 21 जुलाई 2021

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तराखण्ड, वन विभाग उत्तराखंड, नगर निगम देहरादून, गुरु कृपा पेट्रोल पंप के संयुक्त तत्वाधान में सयुक्त करुकम आयोजित किया गया। इसके तहत देहरादून महानगर के राजविहार गली नंबर २ स्थित कॉलोनी में कैंट क्षेत्र के विधायक माननीय हरवंश कपूर, महापौर सुनील उनियाल गामा तथा पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के प्रांत संयोजक डॉ० आर बी एस रावत, पार्षद (वॉर्ड 37) अंकित अग्रवाल की उपस्थित में नवीन सोकपिट एवं सड़क उच्चीकरण का उद्घाटन किया गया। साथ ही वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक और पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड प्रांत के प्रचार कार्य विभाग प्रमुख डॉ० दीवान सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वार्ड नंबर 37 के पार्षद अंकित अग्रवाल, नगर व्यवस्था प्रमुख जगन्नाथ नगर – संदीप संगल, सुभारती मेडिकल कॉलेज के सीईओ डॉक्टर ए के मोंगिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नगर कार्यवाह जगन्नाथ नगर डॉ० जे एम एस राणा जी ने संगठन मंत्र बोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अंकित अग्रवाल पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान हेतु पूरा प्रयास किया जा रहा है तथा पर्यावरण बचाने को संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि सोकपिटों के निर्माण से जल भराव की समस्या नहीं होगी तथा भूजल रिचार्ज तथा जल संरक्षण भी होगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक हरबंस कपूर, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा गली में बनाए गए सोकपिटों तथा नवीन उच्चीकृत सड़क का उद्घाटन किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे नीम, आंवला, गिलोय आदि का रोपण भी किया गया।

पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के प्रांत संयोजक डॉ० आर बी एस रावत ने अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण गतिविधि द्वारा महानगर सहित पूरे प्रांत में हरेला, वन महोत्सव के द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है। प्रकृति वंदन कार्यक्रम के द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है।

मुख्य अतिथि महापौर सुनील उनियाल गामा अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य सभी को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास से संबंधित विभिन्न कार्य चल रहे हैं। जिससे विकास के सभी कार्य पूरे होने पर देहरादून महानगर बहुत सुंदर, समस्या रहित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरबंस कपूर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई जी के शब्दों का स्मरण करते हुए कहा की अटल जी ने जल की जीवन में महत्त्वता के बारे में यह कहा था कि अगला विश्व युद्द जल के लिए होगा। इसी बात का स्मरण करते हुए हरबंस कपूर ने सभी उपस्थित निवासियों से अनुरोध किया कि सभी को अपने पर्यावरण की बचाने के लिए मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा के हमारे पूर्वजों ने परंपरागत रूप से प्रकृति की पूजा करने मार्ग दिखाया था, सभी को उसका पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में लोगों के द्वारा राज विहार की गली नंबर 2 में 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। ट्री गार्ड भी लगाए गए। जगदम्बा नौटियाल जी द्वारा तुलसी, गिलोय के पौधों का वितरण भी सभी को किया गया। पूरे कार्यक्रम के आयोजन में पार्षद श्री अंकित अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग तथा समन्वयन कार्य किया गया।

कार्यक्रम में संतोष कोठियाल, कैप्टन गोपाल कोठियाल, डॉ० भवतोष शर्मा (पर्यावरण संयोजक उत्तर महानगर), जगदम्बा नौटियाल (पर्यावरण संयोजक महानगर दक्षिण), डिजिटल सारथी के अभिनव रावत, जलमा रावत, महावीर रावत, प्रीति शुक्ला, दीपाली सहित राज विहार तथा पंचशील पार्क क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Please share the Post to: