संगीत बंसल आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष बने

संगीत बंसल आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष बने

रेनबो न्यूज़ इंडिया  

देहरादून, 12 मार्च। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड ईकाई के लिए श्री संगीत बंसल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। श्री बंसल उप आयकर आयुक्त के पद पर देहरादून में सेवारत हैं।

कानपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में आज ही श्री संगीत बंसल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। दो राज्यों के इस महत्वपूर्ण और जिम्मेदार संगठन में श्री बंसल के सर्वसम्मति चुनाव पर तमाम अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। संघ की द्विवर्सीय आम सभा में यह चुनाव हुआ।

इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने राष्ट्र व संघ के प्रति सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ ली। सभा में देहरादून से आयकर अधिकारियों श्री बी. एस. रौतेला, श्री एस.एस. कुटियाल और श्री इन्द्रजीत सिंह ने भी शिरकत की।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email