रेनबो न्यूज़ इंडिया * 29 मई 2022
उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नाम तय कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए राज्य की एक महिला को राज्यसभा जाने का मौका दिया है। डॉ कल्पना सैनी के नाम पर बीजेपी हाईकमान ने मुहर लगाई है।
आज बीजेपी हाईकमान ने अलग-अलग राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उत्तराखंड से डॉ कल्पना सैनी को चुना गया है। 4 जुलाई को राज्यसभा से खाली हो रही सीटों में से एक सीट उत्तराखंड से भी है। इस बार उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए डॉ कल्पना सैनी को चुना गया है। भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है, डॉ. कल्पना उत्तराखंड सरकार के पिछड़े आयोग की अध्यक्ष है, कल्पना सैनी रुड़की की रहने वाली हैं।
बता दें 24 मई को चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 31 मई तक उम्मीदवारों के नामांकन होंगे। 10 जून को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए राज्य की एक महिला को राज्यसभा जाने का मौका दिया है।