चारधाम यात्रा के लिए आज रवाना होगा पहला जत्‍था

चारधाम यात्रा के लिए आज रवाना होगा पहला जत्‍था

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 2 मई 2022

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा के लिए पहला जत्था सोमवार को रवाना होगा। 3 मई यानी कि अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के लिए खास स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को दी।

पुष्कर धामी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चार धाम यात्रा लोगों के लिए सेफ और सुविधाजनक हो। यात्री पूरी यात्रा के दौरान स्वस्थ रहें। उन्होंने ऐलान किया कि यात्रा के दौरान सामाजिक संगठनों के डॉक्टरों और नर्सों की टीम श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

सरकार के निर्देश के मुताबिक, केदारनाथ धाम में एक दिन में 12 हजार, बद्रीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में 7 हजार, यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 31 मई तक चलने वाली इस यात्रा में तकरीबन 2.29 लाख से ज्यादा यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Please share the Post to: