रेनबो न्यूज़ इंडिया*20 जून 2022
दरअसल मामला पिथौरागढ़ के धारचूला का है जहाँ 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ।बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक,नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं। नाबालिग लड़की का जून 2021 में 12 साल की उम्र में धारचूला के ही एक व्यक्ति से उसका पहला विवाह हुआ था । पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई। मां ने छह माह के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का दूसरा विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी दो माह की गर्भवती है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।