17 साल की लड़की ने यूट्यूब चैनल देखकर  बच्चे को दिया जन्म

17 साल की लड़की ने यूट्यूब चैनल देखकर  बच्चे को दिया जन्म

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 28 अक्टूबर 2021

तिरुवंतपुरम: केरल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहां के मलाप्पुरम जिले की रहने वाली 17 साल की लड़की ने युटुब चैनल देखकर  खुद ही बच्चे को जन्म दिया है लड़की के प्रेमी के साथ  शारीरिक संबंध के बाद लड़की  गर्भवती हुई और घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। परिवारवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करके मां और बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  लड़की और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है। युवक को पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके मोहल्ले से 21 साल के व्यक्ति को  एक नाबालिग लड़की  को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। दरअसल, लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चला। लड़की और 21 साल के युवक के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।

Please share the Post to: