रेनबो न्यूज़ इंडिया* 24 अगस्त 2022
उत्तराखण्ड मे लगातार आपदा का दौर जारी है। लगातार बरसात के चलते टिहरी जिले के नैलचामी थाती से खबर आ रही है कि देर रात यंहा बादल फट गया।हालांकि कोई जान की घटना होने की खबर नहीं है लेकिन नहर एवं सिंचित भूमि आपदा की भेंट चढ़ गए हैं।
बहरहाल मौके पर प्रशासन की टीम हुए नुकसान का जायजा ले रही है।जानकारी के मुताबिक नैलचामी में सुबह 6 बजे बादल फटने की घटना (Tehri cloudburst) हुई। पानी के साथ आए सैलाब ने सिंचाई नहरें, खेती और फसलों के साथ कई पुलों को तबाह कर दिया। जिस जगह पर बादल फटा है, वो स्थान घनसाली से करीब 20 किलोमीटर दूर है।