ट्विटर अब एक्स हो गया है। ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया के लोगो को अलविदा कह दिया है। मस्क ने इसके लिए लोगो के सुझाव भी लिए थे।
ट्विटर अब एक्स हो गया है। ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया के लोगो को अलविदा कह दिया है। मस्क ने इसके लिए लोगो के सुझाव भी लिए थे।
एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा था। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने Twitter में एक-एक करके कई सारे बदलाव किए। एलन मस्क का शुरू से ही एक लक्ष्य रेवेन्यू जेनरेट करना है, क्योंकि Twitter लंबे समय से घाटे में चल रहा है। घाटे को कम करने के लिए मालिक बनने के बाद एलन मस्क से सबसे पहले छंटनी शुरू की। एक साल पहले Twitter में जितने लोग काम करते थे, आज उसके बाद आधे लोग बचे हैं। एलन मस्क रेवेन्यू के लिए ट्विटर के लोगो यानी चिड़िया की नीलामी भी कर चुके हैं। अब एलन मस्क ने Twitter का नाम ही बदल दिया है। ट्विटर को अब एक्स (X) के नाम से जाना जाएगा।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
मोनेटाइजेशन- रेवेन्यू शेयर
अनलिमिटेड ट्वीट देखने पर पाबंदी
डायरेक्ट मैसेज के लिए पैसे
अकाउंट की कैटगरी के अनुसार बैगेज का रंग
- ब्लू चेकमार्क (Blue Label/checkmark)
- अब ट्विटर पर ब्लू टिक सिर्फ दो ही लोगों के पास होगा। पहला- जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया है और दूसरा- जिनके पास एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
- गोल्ड चेकमार्क और स्कैयर प्रोफाइल फोटो (Gold checkmark)
- यह चेकमार्क बताता है कि ये अकाउंट एक आधिकारिक या ऑफिशियल बिजनेस अकाउंट है।
- ग्रे चेकमार्क (Grey checkmark)
- ग्रे चेकमार्क बताता है कि ये अकाउंट सरकारी या ऑफिशियल अकाउंट है। ग्रे चेकमार्क राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों को मिलता है। इसके अलावा यह चेकमार्क हेड ऑफ स्टेट, फॉरेन ऑफिशियल स्पॉक्सपर्सन, टॉप डिप्लोमैटिक लीडर, कैबिनेट मेंबर्स (नेशनल लेवल), इंस्टीट्यूशनल अकाउंट्स, टॉप ऑफिशियल और आधिकारिक प्रवक्ताओं को भी मिलता है।