रेनबो न्यूज़ * 28 जुलाई 2023
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पर्यटकों को ले जा रही ट्राली एकाएक रास्ते में ही फंस गई। ट्राली में सवार यात्रियों की जान हलक पर अटक गई। हादसा गुरूवार शाम करीब चार बजे का है। मल्लीताल से स्नो व्यू ले जाने वाली ट्राली विदेशी पर्यटकों समेत स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक स्टैंड से 50 मीटर की दूरी पर जाकर ट्राली रुक गई। ट्राली में मौजूद पर्यटकों और छोटे–छोटे स्कूली बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई।
रोपवे के काउंटर साइट में कुछ टूटने की तेज आवाज आई। आवाज सुन तकनीकी कर्मचारी ने देखा तो एक बैरिंग टूटा हुआ था। केएमवीएन कर्मचारियों ने तत्काल रस्सी व अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने बच्चों को एक-एक कर गोद में लेकर सुरक्षित नीचे उतारा। जिसके बाद विदेशी पर्यटकों को भी सुरक्षित उतार लिया गया।
रोपवे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने कोई उपकरण टूटने की आवाज सुनी जिसके बाद ट्राली को रोक दिया गया था। टेक्निकल खराबी आने के कारण रोपवे आधे रास्ते में ही रुक गई थी। रोपवे में बैठे सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें ट्राली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार था।
Related posts:
- उत्तराखंड पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों ने किया ओंणी गांव का भ्रमण
- केदारनाथ के लिए रोपवे का हुआ रास्ता साफ,30 मिनट में तय होगा 8 घंटे का पैदल सफर
- केदारनाथ में बनेगी विश्व की सबसे लंबा रोपवे, केवल 25 मिनट में पहुंच सकेंगे सोनप्रयाग से केदारनाथ
- मुख्यमंत्री ने सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ।
- पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार, दुनियां का पांचवा देश बना भारत
- शुभारम्भ: कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए अब मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का सहारा