पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार, दुनियां का पांचवा देश बना भारत

पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार, दुनियां का पांचवा देश बना भारत

रूस को पीछे छोड़ने की तैयारी

रेनबो न्यूज़ इंडिया 12 जून 2021

पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर को पार कर गया। 4 जून 2021 को खत्म हफ्ते में यह 6.842 अरब डॉलर बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (Reserve Bank of India) के शुक्रवार को ये जानकारी दी।

बीते एक साल में भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार में 100 अरब डॉलर का इजाफा हुआ हैं। पिछले ५ साल जून को भारत का विदेशी मुद्रा में ५०० अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। हिसके बाद से लगातार भारत की विदेशी पूँजी में इजाफा देखने को मिल रहा हैं।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 605.008 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में हुई अच्छी वृद्धि है। यह कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है।

इससे पहले 28 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर हो गया था। 21 मई को समाप्त सप्ताह में 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं, 14 मई, 2021 को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। अगर गोल्‍ड रिजर्व की करें तो इस दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली है। विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर या उससे अधिक के मामले में भारत से आगे रूस, स्विट्जरलैंड, जापान और चीन हैं।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार 50.2 करोड़ डॉलर घटकर 37.604 अरब डॉलर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ में विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर घटकर 1.513 अरब डॉलर रह गए हैं। वहीं, आईएमएफ के पास आरक्षित देश का भंडार भी 1.6 करोड़ डॉलर घटकर पांच अरब डॉलर रह गया।

Please share the Post to: