सहसपुर | शंकरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा चित्रांशी खोटियान का नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
चित्रांशी कक्षा नौ की छात्रा हैं, उन्होंने गुजरात में खेली गई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज करके नेशनल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया है।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजुला ने बताया कि चित्रांशी की इस उपलब्धि से विद्यालय की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।