Top Banner Top Banner
टिहरी झील में डूबी महिला, SDRF ने किया शव बरामद

टिहरी झील में डूबी महिला, SDRF ने किया शव बरामद

रेनबो न्यूज़ * 26 जुलाई 2023 

बीती रात टिहरी की रहने वाली महिला अपने गांव से गायब हो गई। महिला का नाम विजयलक्ष्मी 38 वर्ष, पत्नी स्व. दिनेश चौहान बताया जा रहा है। महिला का गांव टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत लम्बगांव के कंगसाली क्षेत्र में बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को महिला का चप्पल और फोन झील के किनारे मिला। जिसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने टिहरी झील से महिला का शव 40 फीट की गहराई से बरामद किया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email