देहरादून (उत्तराखंड): ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा दीपावली से पहले उत्तराखंड पहुंचे। यहां नीरज देहरादून में उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार के साथ लंबा समय बिताया।
इससे पहले भी नीरज चोपड़ा उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के घर कई बार आ चुके हैं। नीरज डीजीपी अशोक कुमार को अपना मामा मानते हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर पर जानकारी दी कि नीरज चोपड़ा अपने पैतृक घर हरियाणा के सोनीपत से देसी घी भी उनके लिए लेकर आए हैं।
नीरज चोपड़ा बहुत दिनों बाद अपनी ट्रैनिंग से ब्रेक लेकर दिवाली मनाने अपने गांव आये हैं। इसी ब्रेक के दौरान नीरज हमारे घर देहरादून भी आये और हमारे साथ कुछ यादगार पारिवारिक पल बिताए। नीरज अपने साथ गांव से घी भी लाए। गांव से आए घी ने हमारी दिवाली को और भी मिठा बना दिया है! बहुत कम… pic.twitter.com/j2wT8n0Dw4
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) November 11, 2023