प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे आगामी राज्यसभा प्रत्याशी उम्मीदवार, भाजपा ने फाइनल किया नाम

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे आगामी राज्यसभा प्रत्याशी उम्मीदवार, भाजपा ने फाइनल किया नाम

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा में केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने नई दिल्ली में रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रताशियों के नामों की घोषणा की। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को टिकट दिया गया है। वे अनिल बलूनी का स्थान लेंगे। बलूनी का कार्यकाल पूरा होने से यह सीट रिक्त हो रही है। उत्तराखंड की रिक्त सीट पर भी 27 फरवरी को मतदान होना है। 15 फरवरी तक पर्चे भरे जा सकेंगे। भट्ट का राज्यसभा में पहुंचना तय है चुनाव केवल औपचारिकता भर है।

Please share the Post to: