जिज्ञासा दिलाती है वैज्ञानिकों को एक अलग पहचान- डॉ० अहलूवालिया

जिज्ञासा दिलाती है वैज्ञानिकों को एक अलग पहचान- डॉ० अहलूवालिया

देहरादून, 2 मार्च। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के अध्यक्ष डॉ. पी. के. अहलूवालिया ने कहा कि कुशल वैज्ञानिक की पहचान उसके जिज्ञासु व्यक्तित्व से होती है। वह आसपास होने वाली प्राकृतिक घटनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

डॉ. पी. के. अहलूवालिया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी मे संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी. वी. रमन ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। रमन प्रभाव जैसी उनकी महत्वपूर्ण खोजों ने देश में आधुनिक विज्ञान को बढ़ावा देकर युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने सर सी. वी. रमन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के भौतिक विज्ञान विभाग ने किया। कार्यक्रम में एच.ओ.डी. डॉ. विजय कुमार, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के परीक्षा समन्वयक प्रोफेसर बी. पी. त्यागी, डॉ. सोनिका शर्मा, डॉ. अमित राज सिंह और डॉक्टर सोनी मिश्रा भी मौजूद रही।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email