French Open 2024: सेमीफाइनल में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन

French Open 2024: सेमीफाइनल में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन

पेरिस में फ्रैंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्‍स में भारत के लक्ष्‍य सेन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल रात क्‍वार्टर फाइनल में उन्‍होंने सिंगापुर के लोग-कीयन-युउ को 19-21, 21-15, 21-13 से हराया। आज शाम सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन का मुकाबला थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न के साथ होगा।

पुरुष डबल्‍स में भारत के सात्‍विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला आज दक्षिण कोरिया के सियो सियून जेई और ह्यूक-मिन-कांग की जोड़ी से होगा।

Please share the Post to: