प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज ,ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार

प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज ,ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार

देहरादून : प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि कहीं बारिश नहीं हुई है लेकिन मौसम के बदले मिजाज से तापमान में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और हल्की हवा चलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। उधर सोमवार को बादल छाए रहने से प्रदेश भर में गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email