Top Banner Top Banner
ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह: लड़कियों ने जीते 89.9 प्रतिशत मैडल

ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह: लड़कियों ने जीते 89.9 प्रतिशत मैडल

देहरादून, 19 मई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में लड़कियां बहुत आगे हैं। दो वर्षों के 89.9 प्रतिशत मैडल लड़कियों ने हासिल किये।

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 39 गोल्ड, 40 सिल्वर और 37 ब्रांज मेडल दिये गये हैं। वहीं वर्ष 2023 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने कुल मिलाकर 44 गोल्ड, 44 सिल्वर और 44 ब्रांज मेडल प्राप्त किये हैं।  इनमें से 89.9 प्रतिशत मेडल लड़कियों ने हासिल किए। समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित 14 विषय में शोध कार्य के लिए 66 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। 

वर्ष 2022 में कोर्स पूरा करने वाले 2569 छात्र छात्राओं को और 2023 के 2896 छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधियां दी गई। इसके अलावा वर्ष 2024 में पीएचडी करने वाले स्कॉलर्स को भी समारोह में डिग्री दी गई। 

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email