दीक्षांत समारोह: ग्राफिक एरा में 10 अक्टूबर को साइना नेहवाल, रुपिंदर को डी लिट सहित चार को मिलेगी मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह: ग्राफिक एरा में 10 अक्टूबर को साइना नेहवाल, रुपिंदर को डी लिट सहित चार को मिलेगी मानद उपाधि

ग्राफिक एरा का दसवां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को

ग्राफिक एरा का दसवां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर को डी लिट की मानद उपाधि

परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और वन विशेषज्ञ डॉ० जगदम्बा प्रसाद चंद्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा

ग्राफिक एरा का दसवां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर को डी लिट की मानद उपाधि।  

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की अग्रणी संस्था ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दसवां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर चार हस्तियों को डी लिट और डी एससी की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की अग्रणी संस्था ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दसवां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर चार हस्तियों को डी लिट और डी एससी की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इसमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 10वां दीक्षांत समारोह दस अक्टूबर को देहरादून स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ० अनिल डी० सहस्रबुद्धे होंगे और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत समारोह के विशेष अतिथि होंगे। 

दीक्षांत समारोह में सुपर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी जाएगी। इनके साथ ही परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और वन विशेषज्ञ डॉ० जगदम्बा प्रसाद चंद्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

कुलपति डॉ० राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 और 2020 में पास आउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएगी हैं। इसके साथ ही 99 टॉपर्स को गोल्ड मैडल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 98 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज मैडल भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर 32 शोधकर्ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी।

Please share the Post to: